ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

उमर अब्दुल्ला रिहा होते ही ‘लॉकडाउन’, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक तो पूर्व CM ने ऐसे दिया जवाब

कोरोना वायरस (covid-19) के मामले  तेजी से देश में बढ़ रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की जिसके बाद सोशल मीडिया पर सबसे पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला यूजर्स के निशाने पर आए। दरअसल मंगलवार को उमर अब्दुल्ला की 8 महीने बाद नजरबंदी खत्म की गई और उनको रिहा किया गया। रात 8 बजे पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जब लॉकडाउन का ऐलान किया तो यूजर्स ने उमर का मजाक उड़ाते हुए कई ट्वीट किए। सबसे बड़ी बात यह कि उमर ने भी यूजर्स को जवाब दिया।

PunjabKesari

उमर ने  एक तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- इस वक्त गंभीर और भयावह समय है, इसलिए यह छोटे मजाक दुख नहीं पहुंचाती। ट्विटर पर यूजर्स ने मजाक बनाते हुए लिखा था कि अभी आज ही उमर रिहा हुए और फिर से लॉकडाउन हो गए। बता दें कि उमर करीब 236 दिन तक हिरासत में रहने के बाद मंगलवार को रिहा हुए लेकिन कोरोना वायरस पर पीएम मोदी के आदेश के बाद उनको फिर से लॉकडाउन रहना पड़ेगा क्योंकि पूरा देश लॉकडाउन है। पीएम मोदी के बाद 21 दिन तक पूरा देश लॉकडाउन है। जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के चलते उमर को नजरबंद किया गया था।

Related Articles

Back to top button