ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

विदेश में गूंजेगी ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, 8 देशों के लिए इन सांसदों को मिली जिम्मेदारी

आपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब देने के बाद वैश्विक मंचों पर भारत का पक्ष रखने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके तहत सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद वैश्विक मंचों पर भारत का पक्ष रखेंगे और पाकिस्तान की तरफ से लगातार फैलाए जा रहे झूठ और प्रोपेगेंडा को विश्व समुदाय के सामने उजागर करेंगे.

इस योजना के तहत अलग-अलग टीमें 8 प्रमुख देशों का दौरा करेंगी, जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर अमेरिका और यूरोप जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. वहीं, कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद जापान जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व की जिम्मेदारी लेंगे. शिवसेना (शिंदे ) की पोर्टी से सांसद श्रीकांत शिंदे मिडल ईस्ट और अफ्रीका के देशों में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अपने हाथ में लेंगे, वहीं बीजेपी सांसद विजयंत जय पांडा ईस्टर्न यूरोप जाने वाले प्रतिनिधिमंडल की जिम्मेदारी लेंगे.

दिखेगी एकजुटता की मिसाल

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजजू ने सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के बाद मीडिया को बताया कि इस कार्यक्रम के तहत न सिर्फ भारत अपना पक्ष रखेगा बल्कि देश की एकजुटता की मिसाल पूरी दुनिया देखेगी. कि यह ऑपरेशन न सिर्फ सरकार और सेना की कार्यवाही है बल्कि पूरे देश की आवाज ,मांग और आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था. जिन सांसदों पर सरकार ने ये बड़ी जिम्मेदारी दी है ये किसी एक दल से नहीं बल्कि अलग-अलग राजनीतिक दलों से संबंध रखते हैं, जिससे इस मुद्दे पर राष्ट्रीय भावना साफ तौर पर देखी जा सकती है.

कौन-कौन सांसद होंगे शामिल-

  1. प्रेमचंद गुप्ता, आरजेडी
  2. संजय झा, जेडीयू, जापान जाएंगे
  3. रविशंकर प्रसाद, बीजेपी, मिडिलईस्ट जाएंगे
  4. विजयंत जय पांडा, बीजेपी
  5. अनुराग ठाकुर – बीजेपी
  6. बृजलाल, बीजेपी
  7. तेजस्वी सूर्या, बीजेपी
  8. अपराजिता सारंगी, बीजेपी
  9. राजीव प्रताप रूडी, बीजेपी
  10. डी पुरंदेश्वरी – बीजेपी
  11. श्रीकांत शिंदे – शिवसेना शिंदे
  12. सुप्रिया सुले – एनसीपी (शरद पवार)
  13. सस्मित पात्रा – बीजेडी
  14. समिक भट्टाचार्य- बीजेपी
  15. मनीष तिवारी – कांग्रेस
  16. शशि थरूर – कांग्रेस
  17. अमर सिंह- कांग्रेस
  18. प्रियंका चतुर्वेदी – शिवसेना (उद्धव गुट)
  19. जॉन बिट्स- सीपीआई एम
  20. असासुद्दीन ओवैसी- AIMIM

सांसद कब होंगे रवाना

जानकारी के मुताबिक, हर प्रतिनिधिमंडल में लगभग आधा दर्जन सांसद शामिल होंगे, जिनके तहत विदेशी सरकारों, थिंक टैंको, मीडिया संस्थानों और नीति-निर्माताओं को यह बताना मकसद होगा कि कैसे पाकिस्तान दुनियाभर के आतंकवाद के पनाहगार और मददगार के रूप में नुकसान पहुंचा रहा है. साथ ही यह भी लक्ष्य होगा कि बताया जाए कि भारत ने कैसे अपनी सीमित करवाई के तहत पाकिस्तानी आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सटीक हमला करते हुए अपने नागरिकों की रक्षा की है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में 20 सांसद शामिल होंगे और ये प्रतिनिधि मंडल 22 मई के बाद विदेशी दौरों के लिए रवाना होगा.

Related Articles

Back to top button