ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
खेल

पत्नी के डर से घर में शिखर धवन धो रहे कपड़े, साफ कर रहे वाशरूम

कोरोना चीन से शुरू हुआ लेकिन धीरे धीरे दुनिया के 195 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनिया भर में 3,50,000 से ज्यादा लोगों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है। दुनिया ने पहले कभी ऐसी बीमारी नहीं देखी थी। वही कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पूरे देश में 21 दिनों यानि कि तीन हफ्तों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। ऐसे में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें धवन अपनी पत्नी की लताड़ से कपड़े और वॉशरूम साफ करते हुए नजर आ रहे है।

Life after one week at home.
Reality hits hard 🤪 #AeshaDhawan @BoatNirvana #boAtheadStayINsane 🤙🏻 pic.twitter.com/ZTM2IhGV3c

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) March 24, 2020

दरअसल, धवन ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, घर पर एक सप्ताह के बाद जीवन। हकीकत सच्चाई दिल दुखा देने वाली है.. बता दें कि इवीडियो की शुरुआत में धवन कपड़े धोते दिख रहे हैं और पत्नी आयशा  मेक-अप करती नजर आ रही हैं। वीडियो के दूसरे हिस्से में सीन बदल जाता है। अब शिखर धवन टॉयलेट साफ कर रहे होते हैं और पत्नी फोन पर बात करते हुए उन्हें डांट रही है। आयशा जब उन्हें डांट रही हैं, तब उनके हाथ में डंडा भी है। डरे और परेशान नजर आ रहे धवन माथा पीट रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने उनकी पोस्ट पर रीट्वीट करते हुए लिखा,  मैं सुन रहा हूं तुम्हे।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक खेल 2020 को अगले साल गर्मियों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इन खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था लेकिन आईओसी अध्यक्ष थामस बाक और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच टेलीफोन पर बातचीत के बाद ओलंपिक को पहली बार शांतिकाल में भी स्थगित करने का ऐतिहासिक फैसला किया गया।

Related Articles

Back to top button