ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
खेल

WC 2003: पोंटिंग ने किया फाइनल मुकाबले को याद, बताया कैसे ऑस्ट्रेलिया ने भारत से जीता खिताब

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2003 के विश्व कप फाइनल में खेली गई 140 रन की शानदार पारी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आखिरी ओवर तक क्रीज पर रह कर 300 रन बनाने के बजाय भारतीय आक्रमण के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करना बेहतर समझा। भारत को 125 रन से हराकर आस्ट्रेलिया ने तब विश्व कप के खिताब को अपने पास बरकरार रखा था। कुछ दिन पहले इसकी 17वीं वर्षगाठ थी। पोंटिंग की नाबाद 140 रन की पारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में दो विकेट पर 359 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

PunjabKesari
पोंटिंग ने कहा, ‘दूसरे ड्रिक्स ब्रेक में जब 15 ओवर बचे थे और हमने दो विकेट गंवा दिए थे तब मैंने 12वें खिलाड़ी को कहा कि ड्रेसिंग में दूसरे बल्लेबाजों को तैयार रहने के लिए कहो क्योंकि मैं अभी से आक्रामक रुख अपनाउंगा।’ पोंटिंग ने क्रिकेट डाट एयू पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा, ‘अगर यह योजना चल गयी तो हम काफी बड़ा स्कोर खड़ा कर लेंगे। मैं आखिर तक बल्लेबाजी कर इस भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 300 रन बनाकर खुश नहीं रहूंगा। अगर मैं अभी से तेजी से रन बनाऊंगा तो यह संभव है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे बाद (डेरेन) लेहमन, माइकल (बीवेन), (एंड्रयू) साइमंड्स जैसे बल्लेबाज थे जिन पर मुझे काफी भरोसा था।’

पोंटिंग ने यह भी बताया कि उन्होंने उंगुली में फ्रैक्चर के बाद भी डेमियन मार्टिन से मैच में खेलने के बारे में कैसे पूछा। उन्होंने कहा, ‘मैंने मार्टिन से कहा, मेरी आंखों में देखो और बताओ की तुम खेल सकते हो कि नहीं। मैं चाहता था कि वह फाइनल में खेले। वह शानदार खिलाड़ी और स्पिन के खिलाफ शानदार बल्लेबाज है।’ इस मुकाबले में मार्टिन 88 रन पर नाबाद थे और उन्होंने कप्तान के साथ 234 रन की अटूट साझेदारी की थी। पोटिंग ने इस मौके पर ट्विटर पर उस बल्ले की तस्वीर को साझा किया जिससे उन्होंने इस विश्व कप फाइनल में नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

Related Articles

Back to top button