ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
बिहार

शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने किया हमला, फिर पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस शराब बरामद करने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. ये मामला देवरिया थाने के बंगरा गांव के किसनौटा टोला से सामने आया है. यहां शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया था. इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई. महिलाएं इधर-उधर भागने लगीं. पुलिस ने महिलाओं के पैर, पीठ, जांघ, हाथ और सिर पर डंडे से हमला किया. कई जगहों पर महिलाओं के डंडे का निशान पाए गए हैं. आरोप है कि पिटाई के दौरान महिलाओं के कपड़े तक फट गए. घायल महिलाओं का इलाज SKMCH में चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी विद्या सागर अस्पताल में घायल महिलाओं से मिलने पहुंचे.

महिलाओं के साथ की मारपीट

गांव के लोगों में पुलिस के लिए आक्रोशित है. पुलिस की पिटाई से घायल रेणु देवी, मंजू देवी, कृष्णा देवी, किशोरी देवी, सुनीता देवी, इंदु देवी समेत अन्य कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस गांव में पहुंची और बिना कुछ सोच समझ एक अर्ध विछिप्त महिला समेत अन्य की पिटाई कर दी. इसका गांव के लोगों ने विरोध किया. आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने दर्जनों की संख्या में पहुंचकर गांव को घेर लिया और हर घर में घुसकर तलाशी ली. जब कोई पुरुष नहीं मिला तो महिलाओं को पीटा गया. पुलिस की पिटाई से एक दर्जन महिलाएं घायल हो गईं.

पुरुष डरकर घर छोड़कर भाग गए

जख्मी महिलाओं का आरोप है कि घर में घुसकर पुलिस ने पिटाई की है. महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस गांव मे पहुंची तो एक भी महिला पुलिस नहीं थी. पुलिस ने निर्दोष महिला के साथ मारपीट की. वहीं घटना के बाद ज्यादातर पुरुष पुलिस के भय से अपना घर छोड़कर फरार हो गए. पिटाई की सूचना पर बंगरा गांव में राजद के एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम पहुंची. इस दौरान पुलिस की पिटाई से जख्मी महिलाओं से बात की गई. जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि गांव पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से बात की गई.

50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मामले में देवरिया पुलिस का कहना है कि शराब की सूचना पर पुलिस गांव मे छापेमारी करने गई थी. ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. पुलिस पर हमला बोलते हुए पत्थर बरसाने लगे. उस समय पुलिस लौट आई. मामले में 49 ग्रामीणों को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की. वहीं देवरिया थानाध्यक्ष राम विनय कुमार ने बताया कि बंगरा किशनौटा गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी. आक्रोशित शराब माफियाओं के इशारे पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिसमें पुलिसकर्मी को चोट लग गई. हालांकि गांव वालों ने पुलिस पर हमला करने की बात से इनकार किया है.

Related Articles

Back to top button