ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत; कई घायल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बड़ी आग की खबर है. यह आग चारमीनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी है. इस घटना में झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. हालांकि मौके पर राहत व बचाव कार्य अभी जारी है. घटना रविवार की सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच की है.अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है.

आशंका है कि इमारत में लगी एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस भी बुलाई गईं हैं.फायर बिगेड के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है. हालांकि इतने प्रयास के बाद भी आग में फंसे 17 लोगों को नहीं बचाया जा सका.

14 लोगों का किया रेस्क्यू

दमकल कर्मियों के मुताबिक अब तक जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें तीन बच्चों सहित 14 लोग शामिल है. यह सभी बुरी तरह झुलसे हुए हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत में 30 से अधिक लोग रह रहे थे. इनमें ज्यादातर किराएदार थे.

अचानक निकली चिंगारी

पुलिस के मुताबिक, इमारत में आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है.अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रात में बहुत गर्मी थी और मकान में लगे सभी एसी चल रहे थे. इसकी वजह से मकान की वायरिंग गर्म हो गई. इसी दौरान वायरिंग में आग लग गई और इसमें से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली को लोगों को बाहर भागने का भी मौका नहीं मिला.

Related Articles

Back to top button