ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
मनोरंजन

बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर लौटीं एक्स वाइफ सुजैन खान, एक्टर ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डर के बीच रितिक रोशन अपने पोस्ट और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की ओर से उठाए गए कदम की वजह से सुर्खियों में हैं। वैसे तो रितिक रोशन के इस पोस्ट और सुजैन खान का कदम भी कोरोना वायरस की वजह से देशभर में किए गए 21 दिन के लॉकडाउन से ही जुड़ा है। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में हैं और सभी एक साथ मिलकर इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं। इसी बीच, सुजैन खान ने भी बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर आने का फैसला किया है।

वहीं, रितिक रोशन भी सुजैन खान के इस कदम से खुश हैं और उन्होंने इसके लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सुजैन खान ने इस वक्त रितिक रोशन के पास आने का फैसला किया है ताकि बच्चे पैरेंट्स की देख-रेख में रहें और इस मुश्किल घड़ी में दिक्कतों को सामना किया जा सके। सुजैन के घर आने के बाद रितिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन के लिए एक पोस्ट लिखा है और तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में सुजैन खान दिख रही हैं, जो बेड पर बैठी हैं। इस फोटो के साथ रितिक रोशन ने लिखा है- ‘ऐसे समय में जब पूरा देश लॉकडाउन से गुजर रहा है। इस दौरान अपने बच्चों और माता-पिता से दूर रहने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता। ऐसे समय में दुनिया का एक साथ आना, सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देना और कुछ हफ्तों का लॉकडाउन भावुक कर देने वाला है।’ साथ ही उन्होंने सुजैन खान की तारीफ भी की है।

वहीं, रितिक और सुजैन खान साथ में आकर उन लोगों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं, जो पैरेंट्स किड्स की कस्टडी शेयर करते हैं। अब सोशल मीडिया पर रितिक रोशन के इस नोट की चर्चा हो रही है। वहीं, उनके इस पोस्ट पर सुजैन खान, वरुण धवन, प्रीति जिंटा, टाइगर श्रॉफ, दिया मिर्जा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने कमेंट किया है और रितिक रोशन की तारीफ की है। कुछ ही घंटों में 5 लाख से अधिक लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button