ब्रेकिंग
ईशाकनगर में अयोध्या की तर्ज पर बना भव्य मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. ... मेधा पाटकर को SC से नहीं मिली राहत, दोषसिद्धि को रखा बरकरार, जुर्माने को किया रद्द आजादी के जश्न में खलल डालेगी बारिश! 15 अगस्त पर दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में सांसदों में लिए नए फ्लैट्स बनकर तैयार, जानिए क्या है इनकी खासियत? सरकार बनने पर अफसरशाही को पैरों तले कुचला जाएगा… RJD विधायक के बिगड़े बोल संसद से सड़क तक बवाल… बिगड़ी TMC सांसद की तबीयत… हिरासत में राहुल गांधी ने की ऐसे मदद सांसदों को मिले नए फ्लैट्स, नाम- कृष्णा-गोदावरी-कोसी और हुगली, मोदी क्यों बोले- कुछ लोगों को बिहार च... संसद से चुनाव आयोग तक वोटर लिस्ट पर बवाल, राहुल समेत हिरासत में लिए सभी सांसदों कों छोड़ा आवारा कुत्तों से मुक्त हो दिल्ली-NCR… सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- 8 हफ्तों में सभी को डॉग शेल्टर मे... पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को पुलिस ने किया डिटेन
मध्यप्रदेश

घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार

 ग्वालियर : गिरवाई इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी की नोएडा में कंपनी है। उसे पुलिस ने लखनऊ के गोमती नगर (Lucknow Gomti Nagar) से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से फूल बाग इलाके में कंपनी में काम करती थी। यहां दीपक सोनी भी काम करता था। कुछ समय बाद दीपक सोनी ने नोएडा में अपनी कंपनी शुरू की। इसमें युवती को नौकरी पर रखा।

घर पर मेहमान बन आया था आरोपी

कुछ समय पहले दीपक ग्वालियर आया था। युवती अपने घर पर थी। तभी दीपक इसके घर पहुंच गया। उसने होटल में कमरा न होने की बात कही। वह युवती के घर रुक गया। युवती घर के मंदिर में सो गई। उसकी मां व बीमार भाई दूसरे कमरे में थे। एक कमरे में दीपक सो गया। दीपक रात को युवती के पास आ गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। युवती ने उसके जाने के बाद एफआइआर दर्ज करवाई।

गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि आरोपित लखनऊ में छिपा था। दो दिन तक उसकी घेराबंदी की और बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल: शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

इस बीच, भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है, जिसको लेकर रविवार देर रात हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

करीब छह महीने पहले मुंबई आने-जाने के दौरान ट्रेन में महिला की आरोपी से मुलाकात हुई थी। शादी का झांसा देकर उसने महिला से संबंध बनाए। मिसरोद पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तरप्रदेश निवासी 35 वर्षीय महिला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मिसरोद इलाके में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसका छह साल पहले तलाक हो चुका है। एक दुकान पर काम करके वह बच्चों की परवरिश कर रही है।

इसी दौरान उसकी मुलाकात हरदा निवासी 40 वर्षीय आशू खान से हुई। आशू लैदर बैग बेचने का काम करता है। आशू की महिला से दोस्ती हो गई। वह उसके घर आने-जाने लगा। उसने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

करीब एक महीने से आशू लिवइन में भी रह रहा था। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके पूर्व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए हंगामा किया। आरोपित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला और उसकी 14 साल की बेटी की काउंसलिंग की। बाद में महिला के कहने पर आशू खान के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button