ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान- 80 करोड़ लोगों को मिलेगा 2 रुपये किलो गेहूं

दुनिया भर में हड़कंप मचा रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत ने कमर कस ली है। केंद्र सरकार इससे निपटने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी बीच केंद्रीय कैबिनेट ने फैसला किया है कि अब देश के 80 करोड़ लोगों को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेंहू और 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल दिए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने 80 करोड़ लोगों को 27 रुपये किलोग्राम वाला गेहूं मात्र 2 रुपये प्रति किलोग्राम में और 37 रुपये किलोग्राम वाला चावल 3 रुपये प्रति किलोग्राम में देने का फैसला किया है। सरकार ने राज्य सरकारों को 3 महीने का एडवांस सामान खरीदने को कह दिया है।

जावड़ेकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें।केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। आवश्वक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी और गृह मंत्रालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पत्रकार या डॉक्टर को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, वे सेवा का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button