ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...
महाराष्ट्र

ठाणे के कल्याण में गिरा ‘सप्तश्रृंगी भवन’, 6 लोगों की मौत; 6 गंभीर घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. एक इमारत का स्लैब गिरने छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में तीन महिलाएं और डेढ़ साल का एक बच्चा शामिल है. जिस इमारत का स्लैब गिरा, उसका नाम श्री सप्तश्रृंगी है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब चार मंजिला इमारत के दूसरे मंजिल का स्लैब अचानक ताश के पत्ते की तरह सीधे नीचे जमीन पर गिरा और ग्राउंड फ्लोर तक आ गिरा. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

35 साल पुरानी है बिल्डिंग

जानकारी के मुताबिक, सप्तशृंगी बिल्डिंग करीब 35 साल पुरानी है. बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम भी हाल ही में शुरू किया गया था. हादसे में छह की मृत्यु और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इमारत का स्लैब गिरने के बाद, फायर ब्रिगेड टीम, टीडीआरएफ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस बल और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा राहत कार्य शुरू किया गया.

हादसे की जांच में जुटा प्रशासन

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू बंद किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रशासन द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे की यह घटना फिर एक बार जर्जर इमारतों की हालत और मनपा की लापरवाही को उजागर करती है.

मृतकों के नाम

  • प्रमिला साहू (58 )
  • नामस्वी शेलार ( 1.5 )
  • सुनीता साहू ( 37 )
  • सुजाता पाडी ( 32 )
  • सुशीला गुजर ( 78 )
  • व्यंकट चव्हाण ( 42 )

घायलों के नाम

  • अरुणा रोहिदास गिरणारायन ( 48 )
  • शरवील श्रीकांत शेलार ( 04 )
  • विनायक मनोज पाधी ( 45 )
  • यश क्षीरसागर ( 13 )
  • निखिल खरात ( 27 )
  • श्रद्धा साहू ( 14 )

मुंबई और महाराष्ट्र में इमारत ढहने की घटनाएं एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं. 2018-2022 के बीच राज्य में 1,491 लोगों की मौत ऐसी घटनाओं में हुई. पुरानी और अवैध इमारतें खराब निर्माण सामग्री और समय पर रख-रखाव न होना इसके मुख्य कारण हैं. कल्याण की यह घटना भी इसी ओर इशारा करती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्तशृंगी इमारत पुरानी थी और इसके ढांचे की मरम्मत की जरूरत थी.

Related Articles

Back to top button