ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

वैभव सूर्यवंशी को कौन हैं पसंद? किसने किए 500 कॉल? राहुल द्रविड़ के चाबी भरते ही सारा भेद खुल गया

वैभव सूर्यवंशी को तो जमाना पसंद करने लगा है. क्या कहें उनका खेल ही ऐसा है. मगर जिस सूर्यवंशी का वैभव देख पूरी दुनिया दिवानी हो रखी है, क्या आपको पता है उसकी पसंद क्या है? उसे कौन पसंद हैं? इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी को 500 कॉल किसने किए, इसका जवाब भी जानना जरूरी हो जाता है. राहुल द्रविड़ के चाबी भरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इन सारे सवालों का भेद खोला है. उन्होंने उनके सामने कबूल किया है कि उन्हें कौन पसंद हैं और किसने उन्हें 500 कॉल किए थे?

वैभव सूर्यवंशी से राहुल द्रविड़ ने क्या पूछा?

दरअसल, IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के आखिरी मैच के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया है. IPL की ओर से जारी किए गए उस वीडियो में राहुल द्रविड़, वैभव सूर्यवंशी से सवाल जवाब करते दिख रहे हैं. इसी चर्चा के दौरान उन्होंने वैभव से वो सवाल भी किया, जिसके बारे में समूचा भारत जानने को बेहद उत्साहित था.

IPL शतक जमाने के बाद आए थे कितने कॉल?

राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी से सवाल किया कि IPL में शतक जमाने के बाद उन्हें कितने कॉल्स आए थे? इस पर वैभव ने कहा कि उन्हें बहुत से लोगों के फोन आ रहे थे, जिस वजह से उन्होंने फोन बंद कर दिया था. बाद में जब उन्होंने फोन देखा तो उसमें 500 मिस्ड कॉल थे. मतलब वैभव सूर्यवंशी को 500 कॉल करने वाले लोग उनके प्रशंसक और शुभचिंतक थे.

वैभव को कौन हैं पंसद?

इसी जवाब को वैभव सूर्यवंशी ने थोड़ा और बड़ा किया , जिसमें आगे बताया कि उन्हें ज्यादा लोग पसंद नहीं हैं. उन्हें घर-परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही पसंद हैं. उन्हें उनके साथ रहना भी अच्छा लगता है.

IPL 2025 में सफलता का राज खोला

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी काफी सफल रहे. उन्होंने 7 मैच ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले. लेकिन उन 7 मैचों में ही बता दिया कि वो लंबी रेस दौड़ने वाले हैं. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक ठोका. वो IPL 2025 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज हैं. अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने द्रविड़ को दिए इंटरव्यू में बताया कि कामयाबी प्रैक्टिस का नतीजा है. IPL 2025 शुरू होने से 2-3 महीने पहले से ही शुरू कर दी थी. उस दौरान उन्होंने अपनी कमजोरियों पर काम किया, जिसका मैच में इनाम मिला.

Related Articles

Back to top button