ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
पंजाब

Haryana को पानी देगा Punjab, CM Mann ने कर दिया बड़ा ऐलान

नंगल : हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे पानी विवाद को लेकर सीएम मान का बड़ा बयान सामने आई है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी 2 सप्ताह से बीबीएमबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी, जो आज समाप्त हो गया। इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरजोत सिंह बैंस और कई अन्य नेता नंगल डैम पहुंचे।

इस दौरान सीएम मान ने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा को मिले अधिकार के अनुसार आज दोपहर 1 बजे से 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, जो कि अगली 21 तारीख तक जारी रहेगा। सीएम मान ने कहा कि पहले ही कह थे कि 21 मई को तो वैसे ही पानी मिल जाएगा लेकिन हरियाणा पानी को लेकर विवाद कर रहा था। इसी के चलते कोर्ट में याचिका फी दायर की गई। आज 21 मई से अगले साल 21 मई तक हरियाणा हर घंटे 100 क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया जाएगा। जितने पानी पर हरियाणा का हक है उतना उसे दिया जाएगा। सीएम मान कहा कि अगली मई तक हरियाणा सरकार हमें तंग न करें और हिसाब से पानी का इस्तेमाल करे।

सीएम मान ने कहा कि हरियाणा 15.6 लाख क्यूसेक पानी बनता है, जबकि उसने 16.48 लाख क्यूसेक पानी का उपयोग किया है। हरियाणा ने अपने कोटे से अधिक पानी का उपयोग कर लिया है, इसलिए अब अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। पंजाब कभी भी हरियाणा का हक नहीं छीनेगा तथा अगली तिथि तक जितना पानी बनता है उतना हरियाणा को दिया जाएगा।

सीएम मान ने आगे कहा कि 24 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीति आयोग की बैठक तय की गई है, जहां वे जल मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे और पुनर्गठन की मांग करेंगे। पूरे देश को हमसे अनाज की जरूरत है और हमें पानी की भी जरूरत है। पहली बार पंजाब अपना पानी इस्तेमाल कर रहा है। बीबीएमबी पंजाब के लिए सिर्फ एक सफेद हाथी बन गया है। वहीं बीबीएमबी में पंजाब कोटे के तहत 3000 पद खाली हैं, जिन्हें भरा जाएगा।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि 20 दिन पहले बीबीएमबी ने एक फरमान जारी करते हुए कहा था कि 4500 क्यूसेक पानी और छोड़ना होगा। हरियाणा का जितना था उतना पानी पहले ही छोड़ चुके हैं। सीएम मान ने कहा कि हमें कहा गया था कि 8 दिनों के लिए पानी और दिया जाए। हरियाणा वाले पहले की आदतों से मजबूर थे जरूरात से ज्यादा पानी की मांग कर रहे थे। सीएम मान ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि अब पानी की राखी करने वाले आ गए हैं। जिनके खेतों में जाकर नहरे खत्म हो जाएं और जिनके घरों में सोने के नल पानी आता है वह पानी की कीमत नहीं जानते है। आपको बता दें कि, आज से बीबीएमबी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पानी छोड़ दिया है। इसी के तहत अब पंजाब को करीब 17 हजार क्यूसेक, हरियाणा को 10 हजार 300 और राजस्थान को 12 हजार 400 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button