ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
विदेश

कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर इटली की नर्स ने किया सुसाइड, डर था दूसरों को न हो जाए वायरस

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और इसका सबसे ज्यादा असर इटली में देखने को मिल रहा है। इटली में इस वायरस ने बुधवार तक  करीब सात हजार लोगों की जान ले ली। इटली के अस्पताल में मरीजों की देखभाल कर रही नर्स भी कोरोना की चपेट में आ गई जिस वजह से उसने सुसाइड कर लिया। 34 वर्षीय नर्स डेनिएला ट्रेजी को जब पता चला कि उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है तो वो तनाव में आ गई। नर्स को डर था कि उसकी वजह से दूसरे लोग कोरोना की चपेट में न आ जाएं और इसके चलते उसने सुसाइड कर लिया।

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नर्स डेनिएला इटली के कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित लोम्बार्डी के एक अस्पताल में बतौर नर्स काम कर रही थी। पिछले दिनों उसने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया।  इटली के नर्सिंग महासंघ ने बताया कि डेनिएला इस बात से परेशान थी कि जहां डॉक्टर अन्य लोगों को कोरोना से बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं वहीं वह खुद वायरस फैला रही है, इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली

बता दें कि इटली में इतने बुरे हाल ही कि वहां के मेयर ऑर्लैंडो गुअलदी समेत अधिकतर इतालवी लोग कोरोना वायरस से हुई तबाही को द्वितीय विश्व युद्ध से भी भयंकर बता रहे हैं। हर दिन इटली में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मेयर ऑर्लैंडो ने कहा कि किसी की भी मौत इस तरह और ऐसी नहीं होनी चाहिए कि उसको बचाने में हर कोई बेबस हो जाए। वरतोवा और बरगामो शहर इटली में फैले संक्रमण के केंद्र में है। यहां पर संक्रमितों की संख्या और मौतों का आंकड़ा इस वक्त विश्व में सबसे ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button