ब्रेकिंग
Viral Video: टीकमगढ़ में मंत्री जी की दौड़! CM मोहन के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दिलीप अहिरवार ने ... NEET UG Success Story: घरेलू सहायिका की बेटी और ऑटो चालक के बेटे ने पास की नीट परीक्षा, पढ़ें प्रेरक... CM Yogi in Amroha: 'पहले हर जिले में होते थे दंगे', अमरोहा में गरजे सीएम योगी, सैफई सिंडिकेट पर साधा... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़के अशोक गहलोत, कहा- 'शांतिपूर्ण विरोध का गला घो... US-Iran Conflict: ईरान का सबसे बड़ा दांव, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट बंद हुआ तो दुनिया में मचेगा हाहाकार Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने सिलीगुड़ी में की सीमा सुरक्षा की समीक्षा, 'चिकन नेक' पर अहम बैठक सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर बवाल: कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया 'लोकतंत्र पर काला धब्बा' Football Match Screening in Delhi: फुटबॉल फैंस को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, सुबह 4 बजे तक खुलेंगे ... Akhilesh Yadav on Yogi: 'घुटनों के बल चढ़कर मांगें माफी', हनुमानगढ़ी विवाद पर अखिलेश यादव ने सीएम यो... Datia Bypoll: 'दूल्हा पीछे आ रहा है...', दतिया उपचुनाव में दिखा नरोत्तम मिश्रा का अलग अंदाज, BJP प्र...
उत्तरप्रदेश

UP में आंधी-बारिश से भारी तबाही, 19 लोगों की गई जान; इन जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में बुधवार को बिगड़े मौसम ने 19 लोगों की जान ले ली, जबकि कई लोग घायल हो गए. हालांकि, आंधी और बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. प्रदेश के 39 जिलों में मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तेज आंधी और बारिश से कई पेड़ों, होर्डिंग्स और आकाशीय बिजली गिरने की भी घटना सामने आई है.गोरखपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई. वहीं, उसकी मां बुरी तरह से झुलस गई.

बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिस का असर देखा गया. मौसम विभाग के अनुसार, आंधी के दौरान हवाएं 80 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चल रही थी. बीते कई दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिसके चलते लोगों का सड़कों पर निकलना तक मुश्किल हो गया था. बुधवार रात तेज आंधी-पानी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.इस दौरान जान-माल का काफी नुकसान भी हुआ है. पूरे यूपी में आंधी और बारिश के दौरान करीब 19 लोगों की मौत हो गई. कुशीनगर में एक आम का पेड़ गिरने से भाई बहन दब गए, जब तक उन्हें निकाला जाता, उन्होंने दम तोड़ दिया था.

लखीमपुर में दीवार और टिन शेड गिरने से तीन की मौत

वहीं, कुशीगनर के ही रामकोला में आंधी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. साथ ही लखीमपुर में तेज आंधी से दीवार और टिन शेड गिर गई, जिसमें दबने से पिता-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पलिया, मझगईं और बिजुआ क्षेत्र में पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए थे. गाजियाबाद में भी आंधी से 50 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए. यहां तीन लोगों की मौत हो गई. इसी तरह सहारनपुर में बारिश और ओलावृष्टि के बीच बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी से झुलस गया.

सड़क पर पेड़ गिरने से हादसा

अलीगढ़ में एक और मेरठ में दो व्यक्तियों की आंधी की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं, सोनभद्र में बिजली गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की जान चली गई. वहीं, बताया जा रहा है कि लू लगने से झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में एक युवक की मौत हो गई. उधर, बिजनौर में भी आंधी से गिरे पेड़ से टकराकर बाइक सवार सुरेंद्र सिंह पुष्पेंद्र की मौत हो गई, जो कि बागपत जिले के रहने वाले थे.

मथुरा में भी आंधी पानी ने खूब तबाही मचाई. कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और घायलों का समुचित इलाज कराया जाए.

Related Articles

Back to top button