ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे PM मोदी, प्रति व्यक्ति मिलता है 5 किलो अतिरिक्त राशन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम गरीब कल्याण योजना के गुजरात के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे से शुरू होगा। इस स्कीम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य में जन सहयोग कार्यक्रम की भी शुरुआत हो रही है।

पीएमजीकेएवाइ एक खाद्य सुरक्षा कल्याण योजना है जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में सहायता प्रदान करने के लिए की थी। इसके तहत, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराया जाता है।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई थी, जो फिलहाल इस वर्ष दीपावली तक जारी रहेगी। यह निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 23 जून 2021 को हुई बैठक में लिया गया। हालांकि सात जून को ही पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना का दीपावली तक विस्तार करने की घोषणा कर दी थी

बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने बीते साल जुलाई से नवंबर के बीच पांच महीने में 201 लाख मीट्रिक टन मुफ्त खाद्यान्न का आवंटन किया था। इस साल की बात करें तो मई में करीब 28 लाख मीट्रिक टन मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया गया है।

Related Articles

Back to top button