ब्रेकिंग
डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ...
मध्यप्रदेश

MP में भी बिगड़ेगा मौसम, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; आएगी तेज आंधी और ओले भी गिरेंगे

मध्य प्रदेश में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 33 जिलों में तेज हवाओ के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. वहीं मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

राज्य के 30 से अधिक जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन में भोपाल ,विदिशा, रायसेन, सीहोर, रतलाम उज्जैन इंदौर,मंदसौर , आगर मालवा, गुना अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड मुरैना, दतिया, सिंगरौली, सीधी रीवा, मऊगंज,अनूपपुर, शहडोल उमरिया,डिंडोरी ,कटनी, मंडला बालाघाट,छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी सहित 33 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

1 से 4 मई तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने कहा कि 1 से 4 मई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल, बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे तेज हवा और बारिश होगी. बारिश के अलावा कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. 3 मई को छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्ना, मंडला और बालाघाट में ओलावृष्टि हो सकती है.

इन जिलों में बढ़ा तापमान

कई जिलों में बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई है तो कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. मई के पहले ही दिन उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, गुना और नरसिंहपुर में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया. शाजापुर सबसे गर्म रहा. यहां पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा. रतलाम में 43.6 डिग्री, उज्जैन में 43.4, गुना और नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. शिवपुरी रायसेन, टीकमगढ़, धार, खरगोन खंडवा, सागर, दमोह, खजुराहो, बैतूल और नर्मदापुरम में पारा 41 डिग्री रहा. बड़े शहरों को देखें तो इंदौर में 42 डिग्री भोपाल में 42.5 डिग्री ग्वालियर में 39.6 और जबलपुर में 40.2 डिग्री तापमान रहा.

Related Articles

Back to top button