ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

लखनऊ में बसने जा रही ‘वेलनेस सिटी’, LDA देगा आपके सपनों का घर; कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) सुल्तानपुर रोड पर अपनी नई आवासीय योजना वेलनेस सिटी लॉन्च करने जा रहा है. इसके लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक भू-स्वामी के साथ लैंड पूलिंग के माध्यम से भूमि जुटाव का पहला एग्रीमेंट साइन किया. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भू-स्वामी को अपने ऑफिस में बुलाकर एग्रीमेंट डीड सौंपी.

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर रोड और किसान पथ के पास लगभग 1197.98 एकड़ क्षेत्रफल में वेलनेस सिटी विकसित की जाएगी, जिसके लिए ग्राम-बक्कास, मलूकपुर ढ़कवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा और मस्तेमऊ की जमीन ली जाएगी. योजना को मेडी सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ विपासना केंद्र व मेडिटेशन सेंटर आदि होंगे.

इसके अलावा शहर के व्यस्ततम बाजार में शुमार अमीनाबाद मेडीसिन मार्केट को भी वेलनेस सिटी में स्थानांतरित करने का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए अलग से भूखंड नियोजित किये जाएंगे. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से महज 0.5 किलोमीटर की दूरी पर प्रस्तावित इस योजना में ट्रैफिक निर्बाद्ध रूप से संचालित हो, इसके लिए 60 मीटर से 24 मीटर चौड़ी सड़कें विकसित की जाएंगी. योजना में कुल सात सेक्टर बनाए जाएंगे, जिनमें 112.5 वर्गमीटर से 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 3,000 से अधिक आवासीय भूखण्डों के अलावा ग्रुप हाउसिंग और व्यावसायिक उपयोग के बड़े भूखंड भी सृजित किए जाएंगे.

चौरासी गांव के भू-सवामी से पहला एग्रीमेंट

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना के लिए जमीन जुटाने का कार्य प्राधिकरण बोर्ड के निर्णय के अनुसार लैंड पूलिंग, भूमि अर्जन, आपसी सहमति से क्रय करने के आधार पर किया जा रहा है. इस क्रम में शुक्रवार को चौरासी गांव के भू-स्वामी देवांग रस्तोगी के साथ लैंड पूलिंग नीति के माध्यम से पहला एग्रीमेंट साइन किया गया. एग्रीमेंट के तहत देवांग ने अपनी शत प्रतिशत डेढ़ एकड़ भूमि योजना के लिए निःशुल्क दी है. लैंड पूलिंग नीति के तहत उन्हें उक्त भूमि का 25 प्रतिशत हिस्सा विकसित आवासीय भूखंड के रूप में निःशुल्क दिया जाएगा.

एलडीए ने अवैध प्लाटिंग का किया सफाया

संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि वेलनेस सिटी की तरह 1696.77 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित प्राधिकरण की आईटी सिटी योजना के लिए भी लैंड पूलिंग के प्रस्ताव आने लगे हैं. इन दोनों योजनाओं के लिए लैंड पूलिंग के माध्यम से निःशुल्क जमीन देने के लिए अब तक 27 भू-स्वामियों के आवेदन आ चुके हैं, जिससे लगभग 390 बीघा जमीन प्राप्त हो जाएगी. जल्द ही इन भू-स्वामियों के साथ एग्रीमेंट साइन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दोनों आवासीय योजनाओं में जो भी गांव आ रहे हैं, उनमें पूर्व से चल रही अवैध प्लाटिंग का सफाया किया जा रहा है. इसके लिए उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रवर्तन जोन-1 एवं जोन-2 की टीम क्षेत्र में लगातार अभियान चला रही है. इस क्रम में अभी तक कुल 38 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button