ब्रेकिंग
Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्... Navrang Garba 2026 Dhamtari: 8 दिन और 8 अलग रंग, जानिए सिहावा रोड पर होने वाले इस भव्य आयोजन की पूरी... Bastar News: नए धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान, तोयर गांव में केंद्र... Dhanbad PF Investment Scam: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, DHFL घोटाले में 727 करोड़ के नुकसान की होग... Latehar News: बरियातू पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
बिहार

दीदी के देवर में दिखता था हमसफर… बीच में रोड़ा बन रहा था पति, रात को बुलाया और कर डाला काम तमाम

बिहार के सारण के सोनपुर में एक पत्नी ने अपनी मां और बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. पहले पत्नी ने अपने पति को अपने मायके बुलाया और इसके बाद साजिश के तहत अपनी मां और अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. महिला ने मां और बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का गला दबाकर उसे मार डाला. अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के माधोपुर राम के रहने वाले दुखी महतो के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे सुनील कुमार की शादी तीन साल पहले सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ससुराल में नहीं रहती थी. वह ज्यादातर समय अपने मायके में बिताती थी. बहू का उसकी बड़ी बहन के देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

बहन का देवर है महिला का बॉयफ्रेंड

बुधवार, 12 मई की शाम को सुनील की पत्नी ने उसे अपने मायके शिकारपुर बुलाया. वहां पत्नी के बॉयफ्रेंड और उसकी मां ने मिलकर सुनील का गला दबाकर हत्या कर दी. जांच में पता चला है कि पत्नी का बॉयफ्रेंड उसकी बड़ी बहन का देवर है. आरोपी का घर वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में है. तीन महीने पहले भी बॉयफ्रेंड ने सुनील को अपने घर बुलाकर मारपीट की थी. वह लगातार सुनील को जान से मारने की धमकी भी देता था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है

ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को जानकारी दी. जब परिवार वाले शिकारपुर पहुंचे तो सुनील का शव बिछावन पर पड़ा मिला. सोनपुर थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. सोनपुर अपर थानाध्यक्ष मिनीमा कुमारी के मुताबिक मामले की जांच जारी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. सनील की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है.

Related Articles

Back to top button