ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
खेल

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी का होगा ऑपरेशन, विश्वकप में लगी थी चोट

मेलबर्न: मांसपेशियों में खिंचाव के कारण महिला टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल और फाइनल नहीं खेल पाने वाली आस्ट्रेलिया की स्टार आलराउंडर एलिस पेरी का आपरेशन सफल रहा। आस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू मोट ने यह जानकारी दी। पेरी न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गई थी।

दरअसल, एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान आस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू ने कहा, ‘एलिस की हैमस्ट्रिंग का आपरेशन सफल रहा। इसके पहले चरण में उन्हें पूरी तरह से विश्राम करना होगा। अभी वह सिडनी में है।’ पेरी को फिट होने में छह महीने का समय लग जाएगा और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला और भारत में महिला टी20 चैलेंज मैचों में नहीं खेल पाएंगी। कोविड-19 महामारी के कारण हालांकि अभी दुनिया भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं और ऐसे में संभावना है कि पेरी को ज्यादा मैचों से दूर नहीं रहना होगा।

Related Articles

Back to top button