ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM का पहला गुजरात दौरा,10 हजार सिंदूरी महिलाएं करेंगी स्वागत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (26 मई) को गुजरात दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो हमदाबाद, बड़ोदरा और भुज में रोड शो भी करेंगे, जिसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां की गई गई हैं. खास बात ये है कि इन तैयारियों में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी दिखाई दे रही है. सेना के जवानों की तस्वीरें, सिंदूर और सड़कों को तिरंगे के रंग से सजाया गया है. सभी रूट्स को दुल्हन की तरह सजाया गया है, सड़कों के किनारे तिरंगों के साथ साथ ब्रह्मोस और राफेल की प्रदर्शनी लगाई गई है.

प्रधानमंत्री 26 मई को सुबह 10 बजे बड़ोदरा, दोपहर 2 बजे भुज और शाम 6:30 बजे अहमदाबाद में रोड शो करेंगे. अहमदाबाद में प्रधानमंत्री का रोड शो सरदार वल्लभभाई पटेल इण्टरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होकर इंदिरा ब्रिज तक जाएगा. पीएम के रोड शो की तैयारियों का नजारा देखते ही बन रहा है.

10 हजार महिलाए करेंगी पीएम का स्वागत

भुज में रोड शो के दौरान 10 हजार सिंदूरी महिलाएं भगवा साड़ी पहनकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगी. दरअसल ये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी और सेनाओं के स्वागत के रूप में किया जा रहा है. प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर पूरे गुजरात में खुशी का माहौल है. ऐसा अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब 50000 से भी ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर प्रशासन ने खास इंतेजाम किए हैं.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में…

प्रधानमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं. यातायात रूट्स में बदलाव किए गए हैं.आसपास की सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही आम आदमी को कोई परेशानी न हो ट्रैफिक पुलिस इसका पूरा ख्याल रख रही है. पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए नए रूट्स की गाइडलाइन जारी की है. एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी ट्रैफिक समयसीमा तय की गयी है.

52000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात…

प्रधानमंत्री मोदी 26 मई को कच्छ में 31 विकास परियोजनाों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. ये गुजरात के विकास के लिए बड़ी सौगात होगी. इन परियोजनाओं में ऊर्जा, सड़क, जल आपूर्ति और बंदरगाह विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं, इन परियोजनाओं से जहां एक तरफ गुजरात विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा तो वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी इजाफा होगा. जिससे आम आदमी की जिंदगी में खुशहाली आएगी.

Related Articles

Back to top button