ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
उत्तरप्रदेश

‘मेरा ट्रांसफर काशीपुर क्यों किया…’, भिड़ गए दो IRS अफसर गौरव और योगेंद्र, बंद कमरे में क्या हुआ, कहीं असल फसाद की जड़ ये तो नहीं?

इस वक्त पूरे देश में उत्तर प्रदेश के दो IRS अधिकारी चर्चा में बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर तीन बजे लखनऊ के आयकर विभाग ऑफिस में ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा (IRS Yogendra Mishra) और आईआरएस गौरव गर्ग (IRS Gaurav Garg) के बीच मारपीट हुई. इसके पीछे का असल कारण अब सामने आया है. दोनों IRS अधिकारियों के बीच मारपीट का कारण बना आरटीआई. बताया जा रहा है कि योगेंद्र मिश्रा अपने ट्रांसफर के बारे में आरटीआई के जरिए जानकारी हासिल करना चाहते थे.

बताया जा रहा है कि आयकर भवन में एक वरिष्ठ अधिकारी एक अन्य आयकर अधिकारी किसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे. इस बीच डिप्टी उपायुक्त गौरव गर्ग भी वहां आ गए. कुछ देर बाद लखनऊ से उतराखंड के काशीपुर स्थानांतरित संयुक्त आयुंक्त योगेंद्र मिश्रा भी पहुंचे. एक आरटीआई के जवाब को लेकर गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच विवाद शुरू हुआ. बढ़ते-बढ़ते यह हाथापाई तक पहुंच गया. सूत्रों के अनुसार, गौरव गर्ग और योगेन्द्र मिश्रा के संबंध कानपुर में तैनाती के दौरान खराब हो गए थे. वहां इन्वेस्टिगेशन चार्ज के आदान-प्रदान के बाद दोनों के बीच नोकझोंक हुई थी. फिर दोनों के बीच तल्खी लखनऊ में तैनाती के दौरान और बढ़ गईं.

संयुक्त आयुक्त योगेन्द्र मिश्रा का कहना है कि उन्होंने एक RTI में पूछा था कि उनके तबादले के पीछे वजह क्या है? क्यों उन्हें काशीपुर ट्रांसफर किया गया? उनका आरोप है कि संवेदनशील मामले को लीक किया गया था. मुख्यालय में रहते आरटीआई का जवाब नहीं दिया जा रहा था. योगेंद्र के मुताबिक, गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारी के सामने उन्होंने गौरव से कहा कि आरटीआई का जवाब तो दे दीजिए. इस पर गौरव ने कहा- अपील में जाइए. बस यहीं से फिर मामला इतना बिगड़ा कि दोनों के बीच बहसबाजी हो गई. फिर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई.

अभी दर्ज नहीं की गई FIR

इस घटना के बाद ऑफिस में अफरातफरी मची रही. मारपीट में घायल IRS गौरव गर्ग को आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है. आयकर विभाग ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है. वहीं, हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. देखना होगा कि मामले में आगे क्या होता है.

Related Articles

Back to top button