ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

कोरोना के खिलाफ जंग में सेना भी तैयार, आर्मी चीफ बोले- ‘6 Hour Plan’ तैयार

कोरोना वायरस के महासंकट से निपटने के लिए जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपनी तरफ से पूरी तरह से तैयार हैं वहीं भारतीय सेना भी हर चुनौती से लड़ने को सज है। सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में अगर जरूरत पड़ी तो सेना किसी भी तरह का कदम उठाने के लिए तैयार है। आर्मी चीफ ने कहा कि सेना के पास   ‘6 घंटे’ का प्लान तैयार है, जिसके तहत तुरंत ही आइसोलेशन सेंटर और आईसीयू को तैयार किया जा सकता है।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में सेना प्रमुख ने कोरोना वायरस में चुनौतियां पर की जा रही तैयारी की चर्चा की और कहा कि इस संकट की घड़ी में सेना भी डटी हुई है और हमने अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रखी हैं। उन्होंने कहा कि सभी ऑपरेशनल टास्क इस वक्त जारी हैं। सेना प्रमुख नेे कहा कि कई दुनिया के कई देशों ने कोरोना से लड़ने के लिए सेना की मदद ली है। नरवणे ने कहा कि अगर यहां भी जरूरत पड़ी तो हमारी सेना इसके लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों को कोरोना वायरस के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने बताया कि सेना ने- सर्विलांस और आइसोलेशन की प्रोडक्टविटी बढ़ाने, अस्पतालों में 45 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड तैयार करना और 10 बेड का एक आईसीयू वार्ड तैयार करना आदि, ये सभी सुविधाएं सिर्फ 6 घंटे के नोटिस पर तैयार हो जाएंगी। आर्मी चीफ ने कहा कि आगे के हालात कैसे होंगे यह कहना अभी मुश्किल है लेेकिन सेना तैयार है देश की सुरक्षा के लिए।

Related Articles

Back to top button