ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
पंजाब

Hoshiarpur में आज बजेंगे खतरे के सायरन, Mock Drill को लेकर DC ने जारी किए सख्त निर्देश

होशियारपुर : जिले में आज खतरे के सायरन बजेंगे। जिला प्रशासन की ओर से भारत सरकार और पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार 31 मई को सायं 8 बजे से 8:15 बजे तक जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डी.सी. आशिका जैन ने जानकारी दी कि मॉक ड्रिल एक रूटीन अभ्यास है, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफैंस) की तैयारियों को जांचना और मजबूत करना है।

डी.सी. ने बताया कि पहले शाम 7:58 बजे पूरे जिले में सायरन बजाए जाएंगे, जिससे लोगों को मॉक ड्रिल शुरू होने का संकेत मिलेगा। इसके बाद शाम 8 बजे से लेकर 8:15 बजे तक पूर्ण ब्लैकआऊट रहेगा। इस दौरान पूरे शहर की बिजली बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया 31 मई को दसूहा में मॉक ड्रिल संबंधी अभ्यास भी किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह महज एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही घबराएं। नागरिकों को मॉक ड्रिल में सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से भाग लेना चाहिए। डी.सी. ने कहा कि इस अवधि में घरों के इनवर्टर व जेनरेटर बंद रखें। यदि किसी अनिवार्य कारण से इन्हें चालू रखना पड़े, तो सुनिश्चित करें कि लाइट की रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। उन्होंने व्यापार मंडल, दुकानदारों, बैंकों, ए.टी.एम. केंद्रों और मोबाइल टावर ऑप्रेटरों से अपील की कि वे इस दौरान सभी बाहरी व आटोमैटिक लाइटिंग, सोलर, सी.सी.टी.वी. सिस्टम बंद रखें, ताकि पूर्ण अंधकार सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सिविल डिफैंस के साथ-साथ जिले के सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, जिन्होंने पूर्व में भी प्रशासन को सहयोग दिया है, उनसे इस बार भी सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। डी.सी. ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान सभी संबंधित विभागों को मुस्तैद रहना होगा ताकि किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तत्परता सुनिश्चित हो सके। बैठक में ए.डी.सी. निकास कुमार, एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, आर.टी.ओ. संजीव कुमार, डी.एस.पी. मनप्रीत शीमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button