ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

कोरोना: भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 724 हुए, 17 लोगों की मौत… महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 17 हो गई और संक्रमित मामले 724 पर पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई जबकि गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में अभी तक दो लोग जान गंवा चुके हैं जबकि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के ऐसे मामलों की संख्या 640 है जिनमें रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति कहीं चला गया। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के कुल 724 मामलों में 47 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारत वायरस अभी दूसरे चरण में है क्योंकि अब भी इस बारे में बमुश्किल कोई सबूत है जो यह कहता हो कि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस काकम्युनिटी हो रहा स्प्रेड हो रहा है। यह टिप्पणी किसी उम्मीद की किरण से कम नहीं है। हालांकि इस वायरस को भारत में ज्यादा फैलने से रोकने के लिए यहां के लोगों को भी केंद्र और राज्य सरकारों का साथ देना होगा। बता दें कि पूरी दूनिया में वायरस से संक्रमितों की संख्या 5 लाख 31 हजार से ज्यादा हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 24 हजार से भी अधिक है। एक लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने इस वायरस को हराते हुए नई जिंदगी पाई है।

वहीं कोरोना  संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जी-20 देशों के समूह से अपील की कि वैश्विक समृद्धि, सहयोग के लिए हमारे दृष्टिकोण के केन्द्र बिंदु में आर्थिक लक्ष्यों के स्थान पर मानव को रखा जाए। बता दें कि देश में 21 दिन का लॉकडाउन है और लोग यह समझने लग गए है कि इसमें उनकी ही भलाई है। देश में लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने  गरीबों, बुजुर्गों, स्वयं सहायता समूहों और निम्न आग वर्ग को राहत देते हुए 1.70 लाख करोड़ रुपए की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button