ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मध्यप्रदेश

राहुल ने जूते पहनकर दादी इंदिरा को दी पुष्पांजलि, बीजेपी बोली- यह इटली की संस्कृति

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल दौरे पर थे. उनके दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी पीसीसी मुख्यालय में जूते पहनकर दादी इंदिरा की प्रतिमा में पुष्पांजलि की. इसको लेकर बीजेपी राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगातार हमलावर है.

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी दादी का अपमान किया. भारतीय परंपरा है कि किसी महापुरुष या दिवंगत पर पुष्पांजलि देते हैं तो जूते उतारते हैं. राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित नहीं किए, बल्कि फेंके. यह इटली की संस्कृति है.

भारत के संस्कार नहीं सीख पाए राहुल- सारंग

सारंग ने कहा कि राहुल गांधी अभी तक भारत के संस्कार नहीं सीख पाए. उन्होंने अपनी दादी का ही अपमान कर दिया. सृजन की बात करने वाले राहुल गांधी क्या पोलिटिकल टूरिज्म पर भोपाल आए हैं? राहुल गांधी भोपाल छोड़ने से पहले इस मामले में माफी जरूर मांगें. राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का शुभारंभ किया.

इस अभियान’ के तहत राहुल गांधी ने भोपाल के ‘इंदिरा भवन’ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों एवं AICC सदस्यों को संबोधित किया और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. इस अभियान का उद्देश्य, कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं, उन्हें और सशक्त बना कर संगठन को मजबूत बनाना है.

यह संस्कारों के विरुद्ध है- CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपनी दादीजी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते तक नहीं उतारे. यह संस्कारों के विरुद्ध है.

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जूते पहन व फूल फेंककर जिस तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं, जिसे अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है. ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है.

Related Articles

Back to top button