देश
गढ़वा में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

गढ़वा। हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव के बनरखोहा टोला के घुरहीया बांध के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलने पर ओपी प्रभारी अर्जुन पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आस-पास के गांवों के चौकीदारों की मदद ले रही है लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।






