ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का सूरत-ए-हाल, विधायक की सास को लगा दिया खाली सिलेंडर, माैत

देवघर। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में गुरुवार को देवघर के विधायक नारायण दास की सास उमा देवी की मौत हो गई। इस घटना से भड़के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कहा कि उमा देवी को खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया। और तो और उनको आइसीयू में भर्ती नहीं किया। इसी कारण उनकी जान चली गई।

सूचना पाकर उपायुक्त नैंसी सहाय, एसडीओ विशाल सागर, एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह पहुंचे। डीसी ने सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार व उपाधीक्षक डॉ. एसके मेहरोत्र से जानकारी ली। ऑक्सीजन सिलिंडर व रजिस्टर जब्त किया है। उपायुक्त ने समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया। उमा देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था

फोन पर बात होने के बाद भी आइसीयू में भर्ती नहीं किय

विधायक का कहना है कि ऑक्सीजन का खाली सिलिंडर लगाकर इलाज के नाम पर खानापूर्ति की गई। फोन पर पहले ही सीएस को गंभीर हालत के बारे में बताया था। आइसीयू में भर्ती करने की बात हो गई थी। उसके बाद ही उन्हें सदर अस्पताल लाया गया था। यहां उन्हें आइसीयू में भर्ती नहीं किया गया बल्कि वार्ड में दाखिल किया गया। दिखावे के लिए खाली ऑक्सीजन सिलिंडर को लगाया गया था। इलाज में लापरवाही से जान चली गई।

विधायक की सूचना पर यहां पहुंचे थे। दो-ढाई घंटा पूर्व उनकी सास को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। यहां उनकी मौत हो गई। जांच के क्रम में ऑक्सीजन सिलिंडर खाली पाया। डॉक्टर ने इलाज के तहत दवा आदि दी थी। खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया था कि नहीं, यह जांच का विषय है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-विशाल सागर, एसडीओ, देवघर

गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया था। आइसीयू में बेड खाली नहीं था, तब वार्ड में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टर ने इलाज भी किया। सिलिंडर खाली होने व इलाज में लापरवाही के आरोप की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. एसके मेहरोत्र, उपाधीक्षक सदर अस्पताल

Related Articles

Back to top button