ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
देश

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, नोएडा में 7 से 9 जून तक धारा-163 लागू

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे डराने वाली होती जा रही है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार पार कर गई है. देश की राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के मामले आ रहे हैं. दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कोरोना कोरोना वायरस लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. पिछले 24 घंटे में 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिले में कुल मरीजों की संख्या 190 हो गई है. एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है. कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जिले में बीएनएस की धारा-163 लगाई गई है, जो कि 7 जून से 9 जून तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा. किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा. बिना अनुमति के 5 या उससे अधिक लोग एक साथ एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार के पार हो गई है. इसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित है. इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली है. बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 के लिए सुविधा-स्तर की तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल की जा रही है. सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता तय करने का निर्देश दिया गया है.

पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत

फिलहाल देश में 5 हजार 364 सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत भी हुई है. ज्यादातर मामलों में संक्रमितों का घर पर ही इलाज चल रहा है. इस साल जनवरी से अब तक कुल 55 मौतें हो चुकी हैं. बता करें नोएडा की तो जिले में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करें. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने पर भी जोर दिया है. ताकि स्थिति को कंट्रोल किया जा सके. स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है. अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच की व्यवस्था की जा रही है.

एसीएमओ डॉक्टर टीकम सिंह ने बताया, जिले में 32 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. अब कुल मरीजों की संख्या 190 हो गई है. इनमें 79 पुरुष और 111 महिलाएं हैं. इस समय अस्पताल में 3 मरीज भर्ती हैं. साढ़े तीन महीने की बच्ची की मौत हुई है. इस साल कोरोना से यह पहली मौत है. बच्ची का इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था. उसकी मौत एक हफ्ते पहले हुई थी. पोर्टल पर जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग परिजनों से संपर्क कर रहा है.

Related Articles

Back to top button