ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

#रामायण: लॉकडाउन के बीच घरों में पहुंचे ‘भगवान राम’, पूरे देश ने किए दर्शन

जनता की मांग पर दूरदर्शन ने आज से चर्चित ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण का एक बार फिर प्रसारण शुरू कर दिया है। 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान लोगों की भारी मांग पर रामानंद सागर निर्देशित “रामायण” के प्रसारण को शुरू करने का फैसला लिया गया। इसकी एक कड़ी सुबह नौ बजे से 10 बजे और दूसरी रात नौ से 10 बजे प्रसारित होगी।

PunjabKesari

शनिवार को जैसे ही “रामायण” का प्रसारण शुरू हुआ तो पूरा देश ‘भगवान राम’ के दर्शन के लिए टीवी के सामने बैठ गया। इस धारावाहिक की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर #रामायण टॉप ट्रेंड करने लगा। जहां लोग अपनी और परिवार की रामायण देखते हुए कि तस्वीरें सांझां कर रहे हैं।

PunjabKesari

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसमें एक बेहद रोचक किस्सा जुड़ा हुआ है। पिछली पीढ़ी के कई लोग दावा करते हैं जब रामायण शुरू होता था तो गलियां सूनी हो जाती थीं। आज फिर से देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के बाद वही दौर है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है, गलिया सूनी हैं तो अचानक देश फिर से उसी दौर में लौट जाना चाहता है, जहां उसे मानसिक सुकून मिलता था। शायद यही वजह थी कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को इसको लेकर ऐलान करना पड़ा, “एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर के ‘रामायण’ को प्रसारित किया जाएगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button