ब्रेकिंग
तकनीकी खामी, बड़ी लापरवाही या साइबर अटैक? आखिर कैसे क्रैश हुआ प्लेन? आज तेज हवाओं के साथ होगी बारिश! भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दी जानकारी 15 जून को कैंची धाम में लगेगा खास भोग, श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे मालपुए ‘गुलशन कुमार’ मर्डर का खुलासा, वर्चस्व की जंग में गैंगस्टर की हत्या; 5 आरोपी अरेस्ट BJ मेडिकल कॉलेज के 4 छात्रों की मौत, एक अभी भी लापता; रेस्क्यू टीम कर रही तलाश मछली पालन में बिहार बना आत्मनिर्भर, 20 साल में कैसे बढ़ा 3 गुना उत्पादन? स्ट्रिक्ट ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम… कैंची धाम के स्थापना दिवस पर ये होंगे अरेंजमेंट्... अयोध्या में ऊंची इमारत के निर्माण पर बना नया कानून, मनमानी करने पर जमींदोज होंगे घर इन खाताधारकों को Bank से आ सकते हैं Notice, जल्दी से पढ़ लें ये खबर 4.5 किलो Heroin व Drug Money सहित 2 Smugglers गिरफ्तार, Pakistan से जुड़े तार
पंजाब

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे Record, 10 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी के बीच 10 जिलों में  हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलग-अलग जिलों के लिए 10 जून से 13 जून तक चेतावनी जारी हुई  है।

मौसम विभाग से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 11 साल के औसत की तुलना में यह साल सबसे गर्म है। एक ओर जहां तापमान की वृद्धि ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वहीं बारिश न होने के कारण भी लोग काफी प्रभावित हो रहे है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-2021 के जून के महीने में अधिकतम तापमान 38.9-40 डिग्री के ही बीच रहा था, जबकि साल 2022-2023 में जून का औसत तापमान 39 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था। साल 2024-2025 में जून महीने का औसत तापमान 41 डिग्री के आसपास था, लेकिन इस साल जून महीने के नौवे दिन तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। दोपहर को ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे आसमान से आग उगल रही हो। वहीं प्रंचड गर्मी के बाच आगजनी की घटनाओं में भी वृद्धि आंकी गई है।

विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में दर्ज किया गया, जो कि 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Articles

Back to top button