ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

मेरठ: कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, संपर्क में आने वाले 4 लोगों को किया आइसोलेट

मेरठ: विदेशों में हजारों लोगों को मौत की नींद सुलाने के बाद महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस भारत में अपने पैर पसार रहा है। देश में अभी तक कई मामले सामने आ चुके हैं जोकि कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और शामली के बाद अब कोरोना पॉजिटिव का एक केस मेरठ में सामने आया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का मरीज महाराष्ट्र के अमरावती से अपने ससुराल मेरठ आया था और उसका टेस्ट कराया गया जिसमें वो कोरोना पॉजि़टिव पाया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब तक 52 लोगों का टेस्ट कराया गया था जिसमें एक मरीज़ की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है।

रिपोर्ट आने के बाद तत्काल उस मरीज को आइसोलेट करते हुए कोरोना आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले 4 लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि यह कोरोना पॉजिटिव मरीज और किन-किन लोगों के संपर्क में आया था।

Related Articles

Back to top button