ब्रेकिंग
भारत-पाकिस्तान बंटवारे की लव स्टोरी ला रहे हैं इम्तियाज अली, शरवरी-वेदांग दिखेंगे साथ क्या-क्या नहीं हारी साउथ अफ्रीका! 15 बार दिल तोड़ने वाली शिकस्त के बाद बनी WTC चैंपियन केदारनाथ जाने के लिए कितना है हेलीकॉप्टर का किराया? क्रैश होने पर क्या मिलता है मुआवजा? वायरलेस या केबल वाला माउस? किस पर खर्च करें पैसें भगवान जगन्नाथ को क्यों लगाया जाता है मालपुए का भोग? जानें कहां बनता है ये भोग इजराइल-ईरान के बीच भीषण जंग जारी, तेहरान में रक्षा मंत्रालय की इमारत और न्यूक्लियर हेडक्वार्टर ध्वस्... जामुन से घर पर बनाएं ये टेस्टी चीजें, बच्चों से लेकर बड़े सब करेंगे पसंद अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से टकराई एंबुलेंस, 5 लोगों की मौत, 1 घायल अहमदाबाद विमान हादसाः 31 शवों के DNA सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे जा रहे, सरकार ने लगाए 191 एंबुलेंस ‘उसके साथ दो और लोग भी थे…’ बस में साथ बैठी लड़की का दावा, राजा की Reels देखते ही भड़क गई थी सोनम
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद विमान हादसा : विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

‘बोइंग’ विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने बताया कि साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

बता दें कि इस हादसे में विमान में सभी 242 यात्रियों की दुखद मौत हो गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button