ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
पंजाब

Spa Center में Raid करने गई पुलिस के उड़े होश, लड़कियों से करवाया जा रहा था…

संगरूर : पंजाब में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे गंदे धंधे का पर्दाफाश हुआ है। कुछ लोग कथित तौर पर स्पा सेंटर की आड़ में असहाय लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं और उन्हें देह व्यापारा के धंधे में धकेलते हैं। यही कारण है कि अधिकांश स्पा सेंटर हमेशा पुलिस की निगरानी में रहते हैं।

इसी तरह संगरूर शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गंदे धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार संगरूर शहर के नानकियाना रोड पर एक बहुमंजिला इमारत में बने स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर असहाय लड़कियों को ग्राहकों से मिलवाते थे और उन्हें इस धंधे में धकेलते थे। पुलिस ने स्पा सेंटर के दोनों संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ स्थानीय पार्क क्षेत्र में गश्त पर थे।

इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि अमित कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी पानीपत, हरियाणा तथा दीप पुत्र सुरेश कुमार निवासी तरावड़ी, थाना तरावड़ी, जिला करनाल, हरियाणा दोनों ने नानकियाना रोड के पास एक स्पा सेंटर खोल रखा है। इस स्पा सेंटर का मालिक अमित कुमार है तथा उसने दीप को स्पा सेंटर का मैनेजर नियुक्त कर रखा है। ये दोनों व्यक्ति गरीब व असहाय लड़कियों व महिलाओं को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें लड़कों व अधेड़ उम्र के लोगों के सामने पेश करते हैं जो उनसे देह व्यापार का धंधा करवाते हैं। एसएचओ ने बताया कि इन सब से कमाए गए पैसों का एक बड़ा हिस्सा वे अपने पास रख लेते हैं तथा उक्त लड़कियों व महिलाओं को नाममात्र का हिस्सा ही देते हैं।  इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button