ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
पंजाब

सामने आई CCTV को लेकर SP ने किया बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर  कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बठिंडा के भुच्चो मंडी इलाके स्थित आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक कार से कमल कौर की लाश मिली। इस मामले में एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कंचन कुमारी 9 जून को लुधियाना से एक इवेंट की प्रमोशन के लिए बठिंडा जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ।  शुरुआती जांच में कार का नंबर फर्जी पाया गया है, वहीं सी.सी.टी.वी. के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

  जनता से की जा रही खास अपील 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर घटनास्थल से भाग गए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया कि जिस कार में शव मिला है, उस पर लुधियाना का नंबर है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर भी फर्जी हो सकता है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शहर के बीचो-बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को कोई जानकारी है तो वह पुलिस को सूचना दे।

Related Articles

Back to top button