ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

19 छक्के… फिन एलेन ने ठोका सबसे तेज शतक, वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल और निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा

अमेरिका में MLC 2025 का आगाज धमाकेदार हुआ है. और, इसका पूरा क्रेडिट न्यूजीलैंड के 26 साल के बल्लेबाज फिन एलेन को जाता है, जिन्होंने ऐसा हाहाकारी शतक जड़ा कि एक ही झटके में क्या वैभव सूर्यवंशी, क्या क्रिस गेल और क्या निकोलस पूरन, सबके रिकॉर्ड टूट गए. फिन एलेन ने मेजर लीग क्रिकेट 2025 के पहले ही मैच में वो कारनामा कर दिया, जो इस लीग के इतिहास में पहले नहीं हुआ था. उन्होंने इतना आतिशी शतक उगला की आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकला शतक भी उससे पीछे छूट गया. इसके अलावा 19 छक्कों के साथ उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम किया.

फिन एलेन का गेंदबाजों पर टूटा कहर

MLC 2025 का पहला मैच सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न और वॉशिंगटन सुंदर के बीच खेला गया. इस मैच में सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न ने पहले बल्लेबाजी की, जिससे फिन एलेन खेल रहे थे. मैच में ओपनिंग करने उतरे फिन एलेन ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया. नतीजा ये हुआ कि उन्होंने तो लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा ही, साथ ही टीम ने भी पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.

34 गेंदों पर शतक, पीेछे छूटे वैभव सूर्यवंशी

फिन एलेन ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 296 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए, जिसमें 19 छक्के शामिल रहे, वहीं चौकों की संख्या केवल 5 रही. इस दौरान उन्होंने अपना शतक सिर्फ 34 गेंदों में पूरा किया. मतलब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2025 में जमाए शतक से भी तेज शतक जड़ा. उन्होंने शतक पूरा करने के लिए वैभव के मुकाबले एक गेंद कम खेली.

निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा

फिन एलेन का 34 गेंदों पर जमाया शतक MLC के इतिहास का सबसे तेज शतक भी है. इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने MLC 2023 के फाइनल के दौरान 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था.

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

फिन एलेन ने अपनी पारी में 19 छक्के जमाए. ये T20 की एक इनिंग में जमाए छक्कों की सबसे ज्यादा संख्या है. इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 17 छक्के जड़े थे. फिन एलेन ने क्रिस गेल के आईपीएल में किए उस कारनामे का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.

फिन एलेन के तूफानी शतक की बदौलत सैन फैंसिस्को यूनिकॉर्न ने MLC 2025 के पहले मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 269 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया.

Related Articles

Back to top button