ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मनोरंजन

चौथी बार भी पॉजिटिव आई कनिका कपूर की रिपोर्ट, की थी बड़ी लापरवाही

मुंबई: अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहा है कनिका के कोरोना संक्रमण को लेकर अलग-अलग खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में कनिका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक उनकी चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी हालात में सुधार बताया जा रहा है।

इससे पहले  शुक्रवार यानि 27 मार्च को कनिका का टेस्ट किया गया और तीसरी बार भी उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इससे पहले 23 मार्च को दूसरी बार उनका चेकअप किया गया था। उस दौरान भी वे कोरोना संक्रमित ही पाई गई थीं। जबकी कनिका का पहला टेस्ट 20 मार्च को हुआ था। इससे पहले कनिका ने इंस्टाग्राम पर जिस पोस्ट के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की बात बताई थी उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

बता दें कि कुछ समय पहले हॉस्पिटल प्रशासन और कनिका के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। अस्पताल की तरफ से कहा गया था कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं दे रही हैं। वे मरीज ना होकर एक स्टार की तरह पेश आ रही हैं। जबकी कनिका ने इस बात का आरोप लगाया था कि डॉक्टर्स उन्हें धमकी दे रहे हैं।

कोरोना होने की खबर छिपाने की वजह से सुर्खियों में आईं

कनिका तब सुर्खियों में आईं जब वे पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. इस दौरान अपने संक्रमण की खबर छिपाने की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई। इतना ही नहीं उन पर आईपीसी की धाराओं के तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। लंदन से लौटने के बाद वह लखनऊ माता- पिता के पास गई  थी। इतना ही नहीं खुद को आइसोलेट करने की बजाय वह 4 पार्टीज में पहुंची थीं। इन पार्टीज में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत के साथ मौजूद थीं हालांकि पार्टी में मौजूद कई लोगों की रिेपोर्ट नेगिटव आई।

Related Articles

Back to top button