ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मनोरंजन

कोरोना के डर से बुरी तरह रोने लगीं समीरा रेड्डी, कहा-‘ बच्चों की बहुत चिंता हो रही है’

मुंबई: चीन से फैले कोरोना वायरस की वजह इस समय हर कोई डरा हुआ है। लॉकडाउन के बाद भले ही लोग अपने घरों के अंजर हैं लेकिन इस वायरस से  संक्रमित मरीजों की भड़ रही संख्या से लोगों के मन में डर पैदा कर रही है। गरीब और क्या अमीर, सभी ईश्वर से इस कहर के जल्द से जल्द निपटने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बात करते हुए रो पड़ीं।

दुनियाभर के इस भयानक माहौल को देखकर समीरा बहुत परेशान हैं। समीरा को अपने बच्चों की बहुत चिंता हो रही है। हाल ही में समीरा ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो लोगों से बात करते हुए रो पड़ीं। सामने आए इस वीडियो में समीरा कहती हैं-‘मैं दो हफ्ते पहले हंस से इस बारे में बात कर रही थी क्योंकि मुझे पता था ये सवाल उसकी तरफ से आने वाला है।

इसके बाद उसने जो बात कही, उससे मुझे एहसास हुआ शायद हम उसके आस पास ज्यादा खबरें देख रहे हैं। सोचो अगर हमें इस तरह की बेचैनी हो रही है तो बच्चों को कितनी परेशान हो रही होगी। मेरे पति अक्षय और मैं खुद को समझ रहे थे, स्थिति के लिए तैयार हो रहे थे। लेकिन हमने ये नहीं सोचा कि ये छोटा बच्चा….।’ इतना कहते ही समीरा रोने लगती हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा-‘ यह काफी निराशाजनक है कि हमारे बच्चों को भी ये सब देखना पड़ रहा है। हम अपने बच्चों को सुरक्षित महसूस कराना चाहते हैं। हम क्या करें। समीरा का कहना है कि उनके बेटे हंस को इन हालातों का सामना करने में दिक्कत हो रही है। ये जानकर उन्हें काफी दुख हुआ कि उनका बेटा डर और दिमागी तनाव से गुजर रहा है।

बता दें कि समीरा ने साल 2002 में फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो रेस, नो एंट्री दे दनादन और तेज जैसी फिल्मों में नजर आईं। समीरा आखिरी बार साल 2013 में कन्नड़ फिल्म में नजर आईं थीं।

Related Articles

Back to top button