ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए… एक घंटे बाद दुल्हन ने दिया ऐसा सरप्राइज, सदमे में चला गया दूल्हा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक शादी सिर्फ एक घंटे तक की टिक पाई. मंदिर में जयमाल हुई फिर 7 फेरे भी लिए. उसके एक घंटे बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई. उधर, ससुराल वाले दुल्हन का इंतजार कर रहे थे. यहां दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ढूंढ रहा था. फिर पता चला कि दुल्हन तो सब कुछ लेकर भाग गई है. दरअसल, वो तो लुटेरी दुल्हन थी, जिसने पैसों के चक्कर में दूल्हे को ठगा. फिर शादी होते ही खेल कर गई.

दूल्हा बेचारा दुल्हन की हरकत देख सदमे में चला गया. फिर परिवार के साथ थाने जाकर उसने FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने दूल्हे की तहरीर पर लुटेरी दुल्हन और उसके 2 साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. सभी की तलाश जारी है.

मामला ब्यावरा के बांकपुरा गांव का है. यहां रहने वाला एक युवक लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया. लुटेरी दुल्हन ने पहले उससे कोर्ट फिर मंदिर में शादी की. लेकिन एक घंटे बाद ही दूल्हे और उसके परिवार को चकमा देकर दुल्हन फुर्र हो गई.

दूल्हे रामगोपाल ने पुलिस को बताया- मेरी शादी नहीं हो रही थी. हम इस बात से काफी परेशान थे. कुछ दिन पहले महाबल गांव निवासी दलाल गोकूल वर्मा गांव में आया. उसे जब पता चला कि मेरे लिए रिश्ता ढूंढा जा रहा है तो वो हमारे घर आया. मेरे पिता से कहा कि मेरी नजर में तुम्हारे लड़के के लिए एक लड़की है. लड़की का नाम दिव्या भगनानी बताया. लड़की वालों का पता भोपाल जिले के 207 एलजी रोड़ मेन रोड़ पानी की टंकी के पास नारियाखेड़ी तहसील में बताया.

दुल्हन की फोटो दिखाई गई

पीड़ित दूल्हे के मुताबिक- इसके बाद गोकूल ने जमनालाल वर्मा निवासी रतूआ तहसील बैरसिया से संम्पर्क किया. उन्होंने दो लाख रुपए में शादी कराने को कहा. बात पक्की होने पर मेरे पिता ने गहने बेचकर दो लाख रुपयों का इंतजाम किया. फिर गोकूल और उसका साडू जमनालाल हमारे घर आया. होने वाली दुल्हन की हमें फोटो दिखाई. दुल्हन हमें पसंद आई तो हमने शादी की डेट रखवा दी.

एक घंटे बाद ही फुर्र हुई दुल्हन

दूल्हे ने बताया- ब्यावरा में अंजनीलाल मंदिर से शादी करना तय हुआ. इसके बाद यहां 23 अप्रैल को दुल्हन दिव्या भगनानी अपने पिता हरीश के साथ मंदिर पहुंची. कोर्ट में मैरिज की लिखा पढ़ी होने के बाद भी रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में शादी संपन्न हुई. मंदिर में ही शादी की सभी रस्में अदा की गई. वरमाल के बाद 7 फेरे लिए गए. इसी दौरान मेरे पिता ने गोकूल और जमनालाल को दो लाख रुपए दिए. जब विदाई का समय आया तो गोकूल और जमना लाल ने दुल्हन को बाथरूम कराने का लाकर कहा. इधर दूल्हे पक्ष के लोग विदाई के लिए इंतजार करते रहे. उधर दुल्हन सहित तीनों वहां से फरार हो गए. अब ये एक घंटे वाली शादी हर कहीं चर्चा का विषय बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button