ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

भारत में टूटे कोरोना के सारे रिकॉर्ड, बीते 24 घंटों में 3.14 लाख से अधिक मामले; 2100 से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हालाक बेकाबू और खतरनाक होते जा रहे हैं। भारत में कोरोना जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस कारण अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना के इस बढ़ते रूप के कारण भारत ने कोरोना के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आंकड़ों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए है और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई है। यह दुनिया में कोरोना के एक दिन में आए मामलों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। कोरोना के मामले में भारत के अंदर इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

पिछले सात दिनों में ही 18 लाख से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए हैं, जबकि उससे पहले के हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा मामले बढ़े थे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक,  बीते 24 घंटे के दौरान 3,14,835 नए मामले मिले हैं और 2,104 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 1,79,372 मरीज ठीक भी हुए हैं।

कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 है। अब तक एक करोड़ 34 लाख 54 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,84,657 लोगों की जान भी जा चुकी है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22,91,428 हो गई है।

एक दिन में साढ़े 16 लाख टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 16,51,711 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 27 लाख 5 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

करीब सवा 13 करोड़ टीकाकरण

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 22,11,334  टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Back to top button