ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार कर रहा राजनीति, देश देगा जवाब : BJP प्रवक्ता संबित पात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रियंका गांधी के कॉन्फ्रेंस व राहुल गांधी के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, ‘देश आज महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मुझे बहुत दुख हो रहा है कि जब राजनीति नहीं होनी चाहिए वहां कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है।’

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘ प्रियंका गांधी ने एक  इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश  के सामने झलक रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘देश में घबराहट, अफरा-तफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50% मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी, आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।’

छत्तीसगढ़ के हालात पर उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में यह स्थिति इसलिए है क्योंकि वहां की सरकार ने इसे नियंत्रित नहीं किया। वहां के मुख्यमंत्री  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि हम  वैक्सीनेशन नहीं कराएंगे। क्या यह हकीकत नहीं कि पंजाब, छत्तीसगढ और राजस्थान की सरकार ने प्रेस रिलीज जारी की थी कि हम कोवैक्सीन नहीं लेंगे।’

बता दें कि प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद सरकार की प्रतिक्रिया बेहद निराशाजनक रही है। यह समय पीएम के लिए प्रचार अभियान चलाने का नहीं, बल्कि लोगों की आंखों के आंसू पोंछने और नागरिकों को घातक वायरस से बचाने का समय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या ये राजनीतिक रैलियों में हंसने का समय है?

Related Articles

Back to top button