ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
उत्तरप्रदेश

गले में लपेटकर सांप को किस कर रहा था शख्स, फन से सटा दी जीभ, अब ICU में भर्ती

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गजरौला थाना क्षेत्र के हैवतपुर गोसाईं गांव में एक व्यक्ति को जीभ पर कोबरा सांप ने डस लिया. सांप के डसने से व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि सांप एक टूटी दीवार से निकला था. व्यक्ति ने मजाक में उठाकर उसे गले में लपेटा और उससे खेलने लगा.

व्यक्ति कभी सांप का मुंह पकड़ता और अपने मुंह में डालता, तो कभी सांप का मुंह अपनी जीभ से टच करता. इसी दौरान उसको सांप ने डस लिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई. जिस व्यक्ति को सांप ने डसा उसका नाम जितेंद्र उर्फ जीतू है. वो विद्युत विभाग में प्राइवेट लाइन मैन है.

कुछ देर तक सही रहा फिर हुई हालत खराब

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें जितेंद्र को सांप को पकड़कर गले में डालते और उसके साथ खेलते देखा जा सकता है. वीडियो में जितेंद्र को कई बार सांप के मुंह को अपनी जीभ से छुआते भी देखा जा सकता है. इसी दौरान उसे सांप ने जीभ पर डसा. इसके बाद लोगों ने जितेंद्र से सांप को छुड़ाकर दूर फेंका. इसके बाद कुछ देर तक वो सही रहा. फिर उसकी तबीयत खराब होने लगी.

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

जितेंद्र की हालत गंभीर हुई तो उसे गजरौला के एक प्राइवेट असपताल में भर्ती कराया गया. यहां से शुरुआती इलाज के बाद जितेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज किया जा रहा है. वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक, सांप जहरिला था, जिसकी वजह से जितेंद्र की ये हालत है. जितेंद्र के परिवार में उसके अलावा उसकी पत्नी और तीन बेटे हैं. बेटे मजदूरी करते हैं.

Related Articles

Back to top button