ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
खेल

लॉकडाउन के बीच 31 मार्च को खुलेंगे सभी सरकारी बैंक, RBI ने जारी किया निर्देश

कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई एक पत्र जारी कर कहा है कि 31 मार्च को सभी सरकारी बैंक एक दिन के लिए खुलेंगे। आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च को 2019-20 का वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है। वित्तीय वर्ष के कामकाज को खत्म करने के लिए देश के सभी सरकारी बैंक 31 मार्च को एक दिन के लिए खोलने का फैसला लिया गया है। इस दौरान वित्तीय कामकाज होंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था। जिसके बाद बैंकों में कामकाज ठप हो गया है। हालांकि आरबीआई के इस फैसले से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
PunjabKesari
इससे पहले बैंकिंग सेवाओं को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक प्रमुखों से बातचीत की और बैंक सेवाओं में आने वाली दिक्कतों को दूर करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए बचाव और सुरक्षा के उचित उपाय करते हुये बाधारहित बैंकिंग सेवायें दी जानी चाहिये। देश के कई हिस्सों में बैंक शाखायें बंद होने और बैंक सेवायें उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आने के बाद वित्त मंत्री ने यह पहल की है।

वित्त मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी ट्वीट के मुताबिक सीतारमण ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक एक कर संपर्क किया। उन्होंने स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, केनारा बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, महाराष्ट्र बैंक, आंध्र बैंक, सैंटूल बैंक और कार्पोरेशन बैंक सहित तमाम बैंकों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों से बातचीत कर बैंकिंग सेवाओं की जानकारी ली।

वित्त मंत्री ने निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधियों से भी संपर्क साधा और उनसे देशभर में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते  हुये बैंकिंग सेवाओं को बिना किसी रुकावट के जारी रखने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button