ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

कोराना: राजस्थान में स्वस्थ हुए एक दर्जन मरीज,सीएम ने डॉक्टरों का बढ़ाया हौसला

जयपुर: देश में तेजी फैल रहा कोराना वायरस सरकार के गंभीर चुनौती बन चुकी हैै। इस बीच राजस्थान से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहां एक दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। इन मरीजों में पांच भीलवाड़ा, दो झुंझुनू, दो जोधपुर के शामिल हैं। इससे पहले जयपुर में तीन मरीज भी स्वस्थ हो चुके हैं। इन सभी मरीजों का 14 दिन के आइसोलेशन के बाद टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपचार कर रहे डॉक्टरों की टीम का हौसला बढ़ाया।

इस बीरच जयपुर के परकोटा क्षेत्र में शुक्रवार से कर्फ्यू लगाए जाने के बाद शनिवार को पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। पुलिस आयुक्तालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल इस क्षेत्र में एक और कोरोना वायरस पोजिटिव का मामला सामने आने के बाद परकोटा में कर्फ्यू लगा दिया गया। सुबह इस सम्पूर्ण क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अभय कमान सेन्टर में ‘कोरोना वार रूम’ स्थापित किया गया है जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कोरोना वार रूम में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ चिकित्सकीय व्यवस्थायें से समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। वार रूम में तीन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, तीन सहायक पुलिस आयुक्त, तीन पुलिस निरीक्षक, 100 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button