ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

यूपी में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव, 50 रिश्तेदारों को आइसोलेट कर जांच जारी

देश में कोरोना की दस्तक के बाद भारत सरकार लगातार लगातार लोगों को कोरोना से बचने के लिए घर में रहने और एक दूसरे से दूर रहने के लिए कह रहे हैं लेकिन फिर भी कई लोग इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसी के नतीजे हैं जो कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में रहने वाला एक व्यक्ति COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। इतना ही नहीं शख्स की पत्नी और उनके तीन सालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यानी एक ही परिवार के कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार शाम जैसे ही जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली, उनके हाथ-पांव फूलने लगे। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में उनके 50 अन्य रिश्तेदारों और संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर उनकी जांच शुरू कर दी है।
इनमें से 35 लोगों को सुभारती अस्पताल तो 15 लोगों को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेरठ सीएमओ डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि यह व्यक्ति ट्रेन में बैठकर अमरावती से मेरठ आया था। आते हुए रास्ते में इसने कई अन्य लोगों को भी संक्रमित किया होगा। इसके अलावा संक्रमित शख्स मेरठ में एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ था। इतना ही नहीं शख्स ने मस्जिद में नमाज भी पढ़ी थी। डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि जल्द ही सबको ठीक कर लिया जाएगा। इसके अलावा सभी 50 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद जो भी पॉजिटिव पाए जाएंगे उनका इलाज किया जाएगा। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें अगले 14 दिनों तक होम क्वारनटीन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button