ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, मां – बेटे समेत चार की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, एक कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही कार में सवार दो बच्चों की मौत हो गई। दो लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तीन लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग अयोध्या से सूरत जा रहे थे और राजगढ़ में गुरुवार को यह हादसा हो गया।

ट्रक ड्राइवरों ने कार का दरवाजा तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला पचोर पुलिस भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग अयोध्या दर्शन करने के लिए गए थे और सभी लोग सूरत जा रहे थे।

कार में सवार सभी लोग रिश्तेदार हैं और भोलेनाथ दुबे नाम का व्यक्ति कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार के ड्राइवर को झपकी लग गई जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई, कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button