ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ...
मनोरंजन

25000 दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद करेंगे सलमान, मांगी मजदूरों की बैंक अकाउंट डिटेल्स

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। वह कई मौकों पर लोगों की मदद करते नजर आए हैं।हाल ही में एख बार सलमान खान की दरियालदिली देखने को मिली।दरअसल, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस जंग से लड़ने के लिए भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से भारत बहुत मुश्किल दिनों से गुजर रहा है। कोरोना वायरस ने भारत की अर्थव्यवस्था को रोककर रख दिया है। लाॅकडाउन की वजह से देश में लाखों मजदूर पलायन कर अपने घर और गावों की तरफ रुख कर रहे हैं।

इन मजदूरों की मदद के लिए कई बाॅलीवुड स्टार्स आगे हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने  लॉकडाउन के बीच 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। हालांकि सलमान ने इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। इस खबर की पुष्टि करते हुए FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने एक वेबसाइट में की है।

उन्होंने कहा-“सलमान खान फिल्म्स की सीईओ शमीरा नाम्बियार ने चंद दिनों पहले दिहाड़ी मजदूरों की मदद को लेकर फेडरेशन को फोन किया था। मैंने उन्हें बताया कि यूं तो फेडरेशन कर साथ विभिन्न विधाओं से संबंधित पांच लाख वर्कर जुड़े हुए हैं, मगर दिहाड़ी मजदूरों की संख्या तकरीबन 25000 है। इसके बाद हमें तीन दिन बाद फिर से फोन आया और उन्होंने 25000 दिहाड़ी मज़दूरों के बैंक खातों को लेकर जानकारी मांगी, जो हमने उन्हें भेज दी है।’देश में कोरोनावायरस के मरीजों का आंकड़ा 979 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button