ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
पंजाब

Instagram की दोस्ती जा पहुंची Hotel के कमरे तक, और फिर…

लुधियाना :  दिल्ली की युवती की लुधियाना के एक युवक के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। दोस्त प्यार में बदली और युवक ने शादी का वादा कर दिया। युवती झांसे में आकर उसके कहने पर लुधियाना पहुंच गई जहां युवक ने उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो भी क्लिक की।

इसके बाद युवक शादी से मुकर गया। जब युवती ने दबाव बनाया तो उसने अश्लील फोटो वायरल कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना फोकल प्वाइंट में गांव रामगढ़ के रहने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर जसप्रीत सिंह से दोस्ती हुई थी। उनकी दोस्ती कब प्यार में बदली उन्हें पता नहीं चला। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। उसने उसे लुधियाना बुलाया था। जब वह लुधियाना आई तो आरोपी उसे फोकल प्वाइंट स्थित एक होटल में लेकर गया था जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इसी दौरान उसकी अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में क्लिक कर ली थी।

इसके बाद वह घर चली गई थी लेकिन जब बाद में उसने शादी करने की बात की तो आरोपी जसप्रीत सिंह शादी से ही मुकर गया। पीड़िता का आरोप है कि लुधियाना पुलिस में उसने शिकायत देने का प्रयास किया था, मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए उसने दिल्ली स्थित अपने थाना ब्रिंदापुर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जीरा नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली और लुधियाना पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है। उधर, अब थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस केस दर्ज जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button