ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

अगले हफ्ते सऊदी अरब जाएंगे PM मोदी, कई अहम समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

नई दिल्लीः भारत और सऊदी अरब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार से शुरू हो रही खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान तेल और गैस, नवीनीकरण ऊर्जा और नागरिक उड्डयन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए अहम समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि जिन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे उनमें भारत-सऊदी अरब कूटनीतिक साझेदारी परिषद की शुरुआत करना, रुपे कार्ड शुरू करने पर समझौता ज्ञापन तथा दोनों देशों की ई-प्रवास प्रणाली के बीच समन्वय लाने पर अलग समझौता शामिल है।

मोदी की यात्रा के बारे में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पहला नौसैन्य अभ्यास इस साल के अंत तक या अगले साल के आरंभ में होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी कश्मीर पर भारत के फैसलों के बारे में सऊदी अरब नेतृत्व को जानकारी देंगे, उन्होंने कहा कि रियाद ने घाटी में हाल के घटनाक्रमों पर सहमति जताई है।

सीमा पार से आतंकवाद के बारे में तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों की आतंकवाद को लेकर चिंताएं हैं जो फरवरी में वली अहद (उत्तराधिकारी) मोहम्मद बिन सलमान की यहां की यात्रा के बाद जारी संयुक्त बयान में दिखाई दी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में प्रधानमंत्री सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद से मुलाकात करेंगे और वली अहद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। मोदी सऊदी अरब के ‘भावी निवेश पहल’ के तीसरे संस्करण को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button