ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे हरियाणा में सरकार बनाने के दिए संकेत

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है।
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ गत पांच वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं।” उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश पार्टी प्रमुख सुभाष बराला का भी आभार व्यक्त किया।
PunjabKesari
शाह ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का अभिनंदन किया। रूझानों एवं नतीजों से प्रतीत होता है पश्चिमी राज्य में भाजपा एवं शिवसेना का भगवा गठबंधन बहुमत हासिल कर लेगा। बहरहाल, उसे 2014 के मुकाबले सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button