ब्रेकिंग
IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल... MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का व... Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ...” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया व... Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की ग... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारिय... Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड...
मध्यप्रदेश

‘ऐसा हो ही नहीं सकता कि अलका को…’, राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम की राजदार को किया टारगेट

राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में सोनम की बेस्ट फ्रेंड अलका की एंट्री हो चुकी है. राजा की मां से लेकर भाई, सभी ने अलका को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि अलका नाम की ये लड़की सोनम की सच्ची और करीबी सहेली है. ऐसे में अलका को सोनम और राज कुशवाह के बारे में पता होगा. विपिन ने ये आरोप भी लगाया कि हो सकता है बेहद करीबी दोस्त होने के नाते, अलका ने ही सोनम को उकसाया हो. विपिन रघुवंशी अब इस मामले में सोनम समेत अलका का नार्को टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं.

विपिन ने पुलिस से मांग की है कि अलका का नार्को टेस्ट किया जाए ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कितना जानती है और क्या उसका इस अपराध में कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष रोल था. विपिन का कहना है कि अलका और सोनम की नजदीकियां संदिग्ध हैं. उन्होंने कहा- अलका को राज के बारे में जरूर पता होगा. राजा-सोनम की शादी में भी वो आई थी. वो भी इस शादी को रोक सकती थी. लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया. मुझे शक है कि वो भी सोनम की साजिश में शामिल होगी. बस एक बार सोनम का नार्को टेस्ट हो जाए, हकीकत सबके सामने आ जाएगी.

विपिन को सोनम के भाई गोविंद पर भी शक

इसके अलावा, मेघालय पुलिस ने इंदौर में सोनम के परिवार से पूछताछ की. सोनम के पिता देवी सिंह, भाई गोविंद रघुवंशी और मां से सवाल-जवाब किए गए. गोविंद ने राजा के परिवार के साथ पिंड दान की रस्म में हिस्सा लिया, लेकिन विपिन ने गोविंद पर भी संदेह जताया है और उसका भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की.

11 मई को हुई थी राजा-सोनम की शादी

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए. 23 मई को राजा और सोनम रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए. 2 जून को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) के पास वेइसॉडॉन्ग वॉटरफॉल के निकट एक गहरी खाई में राजा का क्षत-विक्षत शव मिला. जांच में पता चला कि सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों (विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी) के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी. सभी पांचों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं.

17 हजार प्रतिमाह किराए पर लिया मकान

पुलिस के अनुसार, सोनम ने हत्या के बाद इंदौर में एक किराए के फ्लैट में शरण ली थी, जिसे विशाल चौहान ने 30 मई को 17,000 रुपये प्रतिमाह पर किराए पर लिया था. सोनम ने अपने दोनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड तोड़ दिए, ताकि सबूत मिटाए जा सकें. 7 जून को वह फ्लैट छोड़कर चली गई और बाद में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई, जहां उसने आत्मसमर्पण किया और राजा रघुवंशी की हत्या का गुत्थी सुलझ गई. लेकिन सवाल अब भी कई बाकी है, जिनके जवाब ढूंढने मेघालय पुलिस की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button